कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर माफी से डाक कांवड़ भरने गए भोले भक्तों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। कछला घाट से लौटते समय आज सुबह करीब 5:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कांवड़ यात्रा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल कांवड़ियों को उनके साथियों ने तत्काल नीलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायलों में रवि कुमार की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि लालता प्रसाद और राहुल कुमार का इलाज नीलम हॉस्पिटल में ही चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक, अलीगढ़ रेफर किए गए रवि कुमार की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अभी भी गंभीर बने हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।