औरैया,27 फरवरी 2025 – मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत जन सामान्य को स्वास्थ्य सेवाओं और प्रमुख योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचाने के लिए जनपद में प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को आरोग्यम वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर न्याय पंचायतवार चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं।
द्वितीय दिवस के तहत, जनपद के समस्त ब्लॉकों के एक-एक न्याय पंचायतों में यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविरों का उद्घाटन माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित न्याय पंचायतों में स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार प्रदान किया गया:
- विकास खण्ड अछल्दा की न्याय पंचायत घसारा में 736 लोगों का पंजीकरण किया गया।
- विकास खण्ड अयाना की न्याय पंचायत जैतापुर में 640 लोगों ने पंजीकरण कराया।
- विकास खण्ड एरवाकटरा की न्याय पंचायत उमरैन में 419 लोग पंजीकृत हुए।
- विकास खण्ड अजीतमल की न्याय पंचायत बिरुहनी में 287 लोगों का पंजीकरण किया गया।
- विकास खण्ड बिधूना की न्याय पंचायत कुर्सी में 559 लोग पंजीकृत हुए।
- विकास खण्ड भाग्यनगर की न्याय पंचायत विनपुरापुर में 610 लोगों ने पंजीकरण कराया।
- विकास खण्ड सहार की न्याय पंचायत सहायल में 440 लोगों का पंजीकरण हुआ।
यह शिविर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का वितरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे वंचित लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।