कासगंज। मानपुर नगरिया स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव प्रदीप चौहान रहे। इस दौरान प्रदीप चौहान ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग है। इससे देश की ऊर्जा और संसाधनों की बचत होगी। बार-बार चुनाव होने से जो समय और धन व्यर्थ होता है, वह राष्ट्र की प्रगति में लगाया जा सकेगा। जब पूरे देश में एक साथ चुनाव होंगे तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया और भी पारदर्शी व प्रभावी होगी। देवेंद्र सिंह पुंढीर ने कहा युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है। ऐसे विषयों की जानकारी युवाओं को अवश्य होनी चाहिए, ता
कि वे आने वाले समय में जागरूक नागरिक के रूप में देशहित में निर्णय ले सकें। रूपेंद्र उपाध्याय और इंद्रपाल सिंह ने कहा कि हम सभी को एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बन सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रों को संबंधित विषय पर जागरूक किया। उनसे अपील की वे समाज में इस विषय की सकारात्मक जानकारी साझा करें।