औरैया, उत्तर प्रदेश। 23/10/25
मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में, औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।


जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल एवं थानों पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रों के गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, मंदिरों आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0” के तहत थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला आजाद नगर में एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधी की सूचना तत्काल पुलिस या शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को दें।

इसके साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जैसे —
1️⃣ 1076 – मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
2️⃣ 1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
3️⃣ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
4️⃣ 102 – स्वास्थ्य सेवा
5️⃣ 108 – एम्बुलेंस सेवा
6️⃣ 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
साथ ही 1078, 181 एवं 112 जैसे अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि) का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा महिला अपराधों की पहचान, उनके अधिकारों की जानकारी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।




