नोएडा। 25 फुटा, बुध विहार, गौतम नगर, सेक्टर-63, नोएडा स्थित मुस्तफा-ए-रज़ा मस्जिद में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम साहब, कमेटी के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए हुए अमन, भाईचारे एवं इंसानियत के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल देखने को मिला।


ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शासन एवं प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था एवं निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


स्थान: 25 फुटा, बुध विहार, गौतम नगर, सेक्टर-63, नोएडा
SPI न्यूज़ एवं इन्वेस्टिगेशन एजेंसी





