पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में आज दिनांक 08.03.2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला थाना ककोर, जनपद औरैया में प्रोजेक्ट नई किरण – एक पहल के तहत अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा मध्यस्थता (मेडिएशन) की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
⁷
कार्यक्रम के दौरान कुल 35 प्रकरणों में सुनवाई की गई। इनमें से 08 ऐसे परिवार, जो आपसी वैचारिक मतभेदों के कारण पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे और साथ रहने को तैयार नहीं थे, जिससे परिवार टूटने की स्थिति बन गई थी—उन्हें समझा-बुझाकर पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव व कलह को दूर कराया गया। परिणामस्वरूप सभी दंपत्ति आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को राजी हो गए और उन्हें उनके परिवार से मिलाकर खुशी-खुशी विदा किया गया।

प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत ऐसे बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के अधिकारी, महिला थाना प्रभारी तथा प्रोजेक्ट नई किरण से जुड़े अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।




