औरैया, 15 नवम्बर 2025। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव रावतपुर में शनिवार शाम प्रेम विवाह को लेकर चल रहे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया। छींटाकशी के बाद दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से बाजरे के खेत में लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट में दोनों पक्षों के पाँच लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को सीएचसी बिधूना भेजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद काजल बेगम, मोनी बेगम और सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रावतपुर निवासी सोनू के सिसाई निवासी साले शाकिर पुत्र यूनिस ने कुछ महीने पहले रवीना बानो से प्रेम विवाह किया था। इसी विवाह को लेकर दोनों परिवारों में पहले से तनाव चल रहा था।


घटना वाले दिन रावतपुर में सोनू के घर दोनों पक्षों के रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान इशरार का साला शाकिर, सोनू के साले शाकिर और रवीना की लव मैरिज पर तंज कसने लगा। देखते ही देखते कहा-सुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठियां चल गईं।


इन लोगों को लगी चोटें
पहला पक्ष – घायल:
काजल बेगम (गंभीर)
मोनी बेगम (गंभीर)
शौकीन अली

दूसरा पक्ष – घायल:
सोनू
आरजू


पुलिस ने लिया संज्ञान, कई हिरासत में
प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
SPI



