थाना बिधूना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार उ0नि0 राजेश कुमार अपने हमराह का0 प्रवल कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान बिधूना तहसील के पीछे से मु0अ0सं0 89/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त रमन कुमार पुत्र राजू सविता, निवासी ग्राम जुगराजपुर थाना बिधूना जनपद औरैया, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2)/87/351(2)/65(1) बीएनएस व 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।



