पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया
क्षेत्रांतर्गत धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज को कम कराते हुए उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया
तथा संबंधित व्यक्तियों को शासन के आदेश-निर्देशों से अवगत कराया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।



