आज दिनांक 29.03.2026 को थाना अजीतलम पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला इस्लामनगर में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे—
📞 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन
📞 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 102 स्वास्थ्य सेवा
📞 108 एंबुलेंस सेवा
📞 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक/ट्विटर/इंस्टाग्राम आदि) का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
सुरक्षित रहें, जागरूक रहें।



