दिनांक: 29.03.2026
जनपद औरैया में स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹17,00,000/-) बरामद किए गए हैं।

यह कार्यवाही श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई।
स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में आमजन के गुम हुए मोबाइलों की शिकायतों पर लगातार अथक प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए।

बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सूचित कर दिनांक 29.03.2026 को सुपुर्द किया जा रहा है।
जनहित में अपील
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील:
अपने मोबाइल में ‘संचार साथी’ ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
मोबाइल खोने पर तुरंत:
मोबाइल का बिल / IMEI नंबर
आधार कार्ड / पहचान पत्र
नजदीकी थाने में उपस्थित होकर
CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं
बरामदकर्ता पुलिस टीम
प्रभारी सर्विलांस – उ0नि0 श्री समित चौधरी मय टीम
प्रभारी स्वाट टीम – उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार मय टीम



