थाना फफूंद, जनपद औरैया पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 26.04.2026 को थानाध्यक्ष फफूंद अजय कुमार अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 120/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू पुत्र बाबू सिंह, निवासी ग्राम पुर्वा कुशल (कन्हों), थाना फफूंद, जनपद औरैया, उम्र लगभग 50 वर्ष को कन्हौं नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।



