उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत के नाम पर पहचान बनाई, लेकिन असलियत में अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।
सीपरी बाजार थाना पुलिस ने एलआईसी स्कूल के सामने दबिश देकर बॉबी उर्फ संत दयानंद महाराज, उसके सगे भाई विवेक चौहान और मकान मालिक मुकेश कुमार श्रीवास को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से ऑटोमेटिक और सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।
बरामद सामान में शामिल हैं:
🔸 7 घातक हथियार
🔸 122 जिंदा और खोखा कारतूस
🔸 रामपुरी चाकू
🔸 ₹2.87 लाख नकद
🔸 सोने-चांदी के जेवरात
🔸 4 मोबाइल फोन
हैरानी की बात यह है कि आरोपी बॉबी इंस्टाग्राम पर खुद को “तांत्रिक” बताकर भूत-प्रेत और मसान भगाने के वीडियो पोस्ट करता था, जहां उसके हजारों फॉलोअर्स हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि तंत्र-मंत्र की आड़ में वह अवैध असलहों का कारोबार चला रहा था।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
📍 झांसी | उत्तर प्रदेश
📰 SPI NEWS AGENCY
“सत्य की राह…….”


