रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण देव सिंह जी, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी आदरणीय डॉ. नवीन मार्कंडेय जी तथा प्रदेश संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ) माननीय श्री दिनेश सिंह जी की अनुशंसा पर मुझे भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के एनजीओ प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर मैंने पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन एवं समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं इस उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव के साथ करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और विकास की भावना पहुंचाने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा समाज सेवा के कार्यों को नई गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
अंत में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जताया गया यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं।


